{"_id":"697e5ce6f42c39c8fc0adc28","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-128679-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 100 छात्राओं को योगाभ्यास करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 100 छात्राओं को योगाभ्यास करवाया
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नमेंट गर्ल्स मिडिल स्कूल में योग शिविर का आयोजन
बिलावर। पतंजलि योग समिति की ओर से गवर्नमेंट गर्ल्स मिडिल स्कूल धर्मकोट में शनिवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक अंग्रेज सिंह ने स्कूल में पढ़ाई करने वाली 100 छात्राओं को योगाभ्यास करवाया। शिविर की शुरुआत ओम मंत्र के उच्चारण से हुई।
योग प्रशिक्षक ने छात्राओं को ताड़ासन, चक्रासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन और सिमरन शक्ति व मानसिक क्षमता बढ़ाने के लिए भ्रामरी, अनुलोम विलोम व कपालभाति योगाभ्यास करवाए। इस मौके पर मौजूद स्कूल के हेडमास्टर सुरेश कुमार वर्मा और स्कूल में तैनात अन्य अध्यापकों ने भी योग अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक ने बताया कि पतंजलि योग समिति का उद्देश्य लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ रखना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पतंजलि योग समिति की ओर से बिलावर उपमंडल के अलग-अलग सरकारी स्कूलों में योग शिविर लगाए जाएंगे।
Trending Videos