सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: बसपा ने एलजी के समक्ष उठाए कठुआ के विकास के मुद्दे

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 01 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिले जिला विकास परिषद सदस्य विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कठुआ। नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद के सदस्य संदीप मजोत्रा और बसपा के प्रदेश सचिव सुनील मजोत्रा ने रविवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ मुलाकात की है।
Trending Videos

जम्मू स्थित लोक भवन में हुई इस मुलाकात के दौरान बसपा नेताओं ने उपराज्यपाल के समक्ष कठुआ के विकास और स्थानीय मुद्दों को रखते हुए लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की मांग की। इस मौके पर बसपा के प्रदेश सचिव सुनील मजोत्रा ने बुनियादी ढांचे के विकास का मुद्दा रखते हुए नगरी और कठुआ में सड़कों व पुलों का शीघ्र निर्माण किए जाने की मांग की। इंजीनियर संदीप मजोत्रा ने कहा कि भारी बारिश के कारण कठुआ जिले में नगरी, खोख्याल, कठुआ, कीड़ियां-गंडयाल, दिलवां, बिजत, भेड़-बलोड़, घाटी, जगतपुर, मटांडी और लखनपुर में लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। इस इलाकों में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों में मकानों, जमीनों, सरकारी इमारतों और पुलों को हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराए जाने की जरूरत है। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों के मुआवजे की समीक्षा करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed