{"_id":"697e5d81a3af57322c074d39","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-128699-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य पर निकाली शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
बसोहली में गुरू रविदास जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा जागरूक पाठक
विज्ञापन
विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने लोगों को दी गुरु के प्रकाश पर्व की बधाई
कठुआ। गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य पर बसोहली में शनिवार को शोभायात्रा का आयोजन किया गया। गुरु के अनुयायियों की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में विधायक बसोहली ठाकुर दर्शन सिंह ने शामिल होकर लोगों को गुरु के प्रकाश पर्व की बधाई दी।
शोभायात्रा में श्रद्धालुओं, गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान भजन-कीर्तन एवं सत्संग के माध्यम से गुरु रविदास के उपदेशों का प्रसार किया गया। इस दौरान कस्बे में लगाए जाने वाले स्टालों से शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
इस मौके पर ठाकुर दर्शन सिंह ने कहा कि गुरु रविदास ने समाज को समानता, भाईचारे, प्रेम और मानवता का जो संदेश दिया वह सदैव प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि गुरु जी की शिक्षाएं हमें भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट समाज के निर्माण की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि गुरु रविदास के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और प्रेम, सद्भाव और एकता के साथ समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। कार्यक्रम का समापन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ।
Trending Videos