सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

भक्ति व त्याग जरूरी : साध्वी भुवनेश्वरी

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 01 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
स्वामी शांतानंद आश्रम हीरानगर में चल रही कार्यक्रम के अंतिम दिन उमड़े भक्तजागरूक पाठक
विज्ञापन
कठुआ। श्याम आनंद वाटिका में श्री 1008 स्वामी शांतानंद जी महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित पांच शाम कन्हैया के नाम कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। श्रद्धा और उल्लास के साथ परिसर में पांच दिनों तक चले सत्संग और प्रवचनों ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
Trending Videos

साध्वी भुवनेश्वरी देवी जी महाराज ने अपने प्रवचनों से उपस्थित भक्तों को जीवन में भक्ति, सेवा और त्याग का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि ईश्वर की सच्ची साधना वही है जिसमें करुणा और प्रेम का भाव हो। उनके भजनों और वाणी ने हर भक्त के हृदय को शांति और आनंद से भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस अवसर पर पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने साध्वी भुवनेश्वरी देवी जी का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गत 25 जनवरी से शुरू होने वाले कार्यक्रम में साध्वी जी जिस तरह से भक्तों का मार्गदर्शन किया है वह सुलभ नही है। उनके मार्गदर्शन के कारण यह आयोजन न केवल भक्ति का उत्सव बना बल्कि समाज में आध्यात्मिक जागरण और सांस्कृतिक एकता का सशक्त संदेश भी बनकर सामने आया।
कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed