सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: महामाई के भव्य दरबार में भक्तों ने लगाई हाजिरी

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 09 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
कोठे में आयोजित जागरण में उप​स्थित भक्त। संवाद
विज्ञापन
जय माता जागरण कमेटी कोठे ने करवाया वार्षिक जागरण
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जय माता जागरण कमेटी कोठे ने शनिवार रात को महामाई के वार्षिक जागरण का आयोजन किया गया। शनिवार की रात को जागरण स्थल पर की गई लाइटों की सजावट ने कार्यक्रम को भव्य बनाया। महामाई के भव्य दरबार में बड़ी संख्या में भक्तों ने माथा टेककर उनका आशीर्वाद लिया।
जागरण में सबसे पहले गायक बब्बू खान पुरिया ने श्री गणेश वंदना से जागरण का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने भजन पेश कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मध्य रात्रि के बाद मंच पर आए पंजाबी गायक लवीश लव ने भक्तों को झूमने के लिए विवश कर दिया। इस दौरान उन्होंने महादेव, बजरंग बली और मां दुर्गा को समर्पित भजनों को पेश कर रात भर भक्तों को बांधे रखा। जागरण के दौरान कलाकारों की ओर से प्रस्तुत देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भाेर में होने वाली तारा रानी की कथा और महामाई की आरती के साथ जागरण का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजकों ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से हर वर्ष करवाया जाने वाला साल दर साल बेहतर बनाया जा रहा है। एक दिन के इस आयोजन में शनिवार को दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था और रात में जागरण का आयोजन किया गया।

कोठे में आयोजित जागरण में उपस्थित भक्त। संवाद

कोठे में आयोजित जागरण में उपस्थित भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed