{"_id":"69adde3fa4284962de017202","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-129800-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव पुराण कथा सुनने से मानव को मिलता है आत्मज्ञान : कथावाचक विजय कृष्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव पुराण कथा सुनने से मानव को मिलता है आत्मज्ञान : कथावाचक विजय कृष्ण
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा माता मंदिर काह नगरोटा गुजरु में आयोजित कथा श्रीमद् भागवत कथा का तीसरा दिन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रामकोट। दुर्गा माता मंदिर काह नगरोटा गुजरु में आयोजित कथा के तीसरे दिन कथावाचक विजय कृष्ण पाराशर ने कहा कि शिव पुराण कथा सुनने से मानव को आत्मज्ञान मिलता है। उन्होंने कहा कि धर्म श्रवण के बिना मानव जीवन व्यर्थ हो जाता है और वह मानव पशु के समान है, जो अपने जीवन में धर्म श्रवण नहीं करता।
उन्होंने संगत को बताया कि इस जीवन का कोई भरोसा नहीं। यह जीवन पानी की एक बूंद के समान है। कब मिट जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता, इसलिए सभी शिव पुराण कथा का श्रवण करें और अपने जीवन में परिवर्तन करें। प्रत्येक मनुष्य को शिव पुराण की संपूर्ण कथा सुननी चाहिए। कथा से भक्ति एवं भक्ति से शक्ति की प्राप्ति होती है। जन्म जन्मांतर के सारे विकार नष्ट हो जाते हैं। मनुष्य का शुद्धिकरण होता है। प्रतिदिन हमें अपनी व्यस्त दिनचर्या से प्रभु भक्ति के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए।
Trending Videos