सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: समाज में अलग मुकाम बनाकर पाया सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 09 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान सोनाली डाेगरा के गी - फोटो : samvad
विज्ञापन
कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को उत्साह और रंगों से भरा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिलेभर में पिछले एक सप्ताह से चल रही कार्यक्रमों की शृंखला का रविवार को भव्य समापन हुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में आयोजित समापन समारोह में समाज में अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को उत्साह और रंगों से भर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने की, जबकि शुभारंभ विधायक जसरोटा राजीव जसरोटिया और विधायक कठुआ डॉ. भारत भूषण ने संयुक्त रूप से पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद आयोजित पैनल चर्चा में एसएसपी मोहिता शर्मा, महिला न्यायाधीश कंगना गुप्ता, सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. सुलक्षणा मैगी और नई उभरती महिला उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में सशक्त भूमिका निभाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम का दूसरा चरण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर रहा। कठुआ की गायिका विभा भारती और प्रसिद्ध डोगरी कलाकार सोनाली डोगरा ने अपनी प्रस्तुतियों से सैकड़ों दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम में गायक कलाकारों ने ऐसा रंग भरा की वहां मौजूद सैकड़ों लोग उत्साह से भरे हुए दिखाई दिए। खासकर महिलाएं कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गीतों पर झूमती दिखी।

वहीं, तीसरे चरण में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. भारत भूषण ने कहा कि महिला सशक्तिकरण ही आदर्श समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। जिले में पहले महिला दिवस पर केवल एक दिन का आयोजन होता था, लेकिन इस बार इसे सात दिन तक विस्तार दिया है, जिससे महिलाओं की सहभागिता और अवसरों में वृद्धि हुई है। उन्होंने इस परंपरा को भविष्य में भी जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान सोनाली डाेगरा के गी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम के दौरान सोनाली डाेगरा के गी- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed