{"_id":"69addca1eb141103d60d8261","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-129790-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गणित में सफलता के लिए रिवीजन के साथ आत्मविश्वास जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गणित में सफलता के लिए रिवीजन के साथ आत्मविश्वास जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
जतिंदर सेठी, विषय विशेषज्ञ गणित
- फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। आगामी 11 मार्च को होने वाली कक्षा 12वीं की गणित वार्षिक बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के लिए विशेष तैयारी सुझाव जारी किए गए हैं। राजकीय मॉडल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ के प्राचार्य एवं गणितज्ञ जतिंदर सेठी ने विद्यार्थियों को परीक्षा से पूर्व अनुशासित पुनरावृत्ति और आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी है।
उन्होंने कहा कि गणित में सफलता का मूल मंत्र है स्पष्ट अवधारणाएं, नियमित अभ्यास और शांत मन से प्रश्नों का समाधान। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे महत्वपूर्ण सूत्रों और प्रमेयों की पुनरावृत्ति करें, पाठ्यपुस्तक के उदाहरणों का अभ्यास करें और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें।
सेठी ने विशेष रूप से इंटीग्रेशन, डिफरेंशियल इक्वेशंस, मैट्रिसेस, डिटरमिनेंट्स, वेक्टर्स और त्रि-आयामी ज्यामिति जैसे अधिक अंक वाले अध्यायों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के ठीक पहले नए विषयों को शुरू करने से बचना चाहिए और पहले से पढ़े हुए अध्यायों को मजबूत करना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों को समाधान क्रमबद्ध और स्पष्ट लिखने, समय प्रबंधन का अभ्यास करने तथा ग्राफ और महत्वपूर्ण परिणामों की पुनरावृत्ति करने की भी सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखना और सकारात्मक सोच रखना सफलता की कुंजी है। परीक्षा दिवस के लिए उन्होंने विद्यार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने, प्रश्न पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ने, पहले आसान प्रश्नों को हल करने और अंत में उत्तरों की पुनः जांच के लिए समय सुरक्षित रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी मेहनत करें, आत्मविश्वास बनाए रखें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। निश्चित रूप से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
Trending Videos