{"_id":"69b0834a8bd741a67504db34","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-129845-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बुद्धि गांव में ट्यूबवेल बन गया, पर नहीं मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बुद्धि गांव में ट्यूबवेल बन गया, पर नहीं मिला पानी
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
बुद्धि गांव में बनकर तैयार और शोपीस बना टयूबवेलसंवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बरनोटी ब्लॉक के बुद्धि ट्यूबवेल निर्माण पूरा होने के बाद भी वाटर सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। निर्माण को एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद ट्यूबवेल पर लगा ताला लोगों को निराश कर रहा है। गर्मी शुरू होते ही इलाके में पानी की किल्लत बढ़ गई है।
स्थानीय निवासी पंकज कुमार, रमेश कुमार और राम पाल ने बताया कि साल 2023 में ट्यूबवेल का निर्माण शुरू हुआ था और दो सालों में इसका काम पूरा हो गया। बोरिंग, मोटर, पंप हाउस और वाटर टैंक से अब तक सप्लाई शुरू नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि पंचायत के वार्ड-2 स्थित पलुआ मोहल्ले में पाइपलाइन नहीं होने के कारण पिछले 15 सालों से घरों को पानी नहीं मिल रहा है। इन घरों को आज भी टैंकरों से पानी मंगवाकर गुजारा करना पड़ता है। नए ट्यूबवेल से लोगों को पानी मिलने की उम्मीद थी लेकिन इसके शुरू नहीं होने से वे निराश हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि यह सरकारी लापरवाही का उदाहरण है कि तैयार ट्यूबवेल होने के बावजूद लोगों को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है। उन्होंने विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
Trending Videos