{"_id":"69b0857a7c5cc65d0208ed94","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-129851-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी ने शुरू किया नामांकन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी ने शुरू किया नामांकन अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिला कराने के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी परोल की ओर से नए शैक्षणिक सत्र से पहले नामांकन अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत अधिक से अधिक अभिभावकों को बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान की शुरुआत स्कूल परिसर से की गई जहां विद्यालय के प्रधानाचार्य मंगल सिंह ने शिक्षकों की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद शिक्षकों ने आवासीय बस्तियों में जाकर लोगों से संपर्क कर अभिभावकों से बातचीत कर उन्हें बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्य मंगल सिंह ने बताया कि यह अभियान मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर शुरू किया है।
प्रधानाचार्य ने कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, योग्य शिक्षक और विभिन्न छात्र कल्याण योजनाओं का लाभ मिलता है। अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकारी स्कूलों का लाभ उठाना चाहिए।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर कस्बे में एक जागरूकता रैली निकाली जो इलाके के प्रमुख स्थानों बाला सुंदरी कॉम्प्लेक्स और नगरी परोल के मुख्य चौकों से होकर गुजरी। रैली में प्रतिभागियों ने लोगों से बातचीत कर सरकारी स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं, छात्र कल्याण योजनाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बारे में जानकारी दी। नामांकन अभियान में स्कूल के कई शिक्षकों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई जिनमें रविंदर सिंह, निशी शर्मा, गीतांजलि शर्मा, मिंटू सिंह, बरिंदर सिंह, किरण बाला, कुमुद वशिष्ठ, सुशील पाढ़ा और अतुल वर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
Trending Videos