{"_id":"69b0850d9550d0200302999b","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-129850-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: वाटरशेड विभाग ने 2,000 फलदार पौधे बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: वाटरशेड विभाग ने 2,000 फलदार पौधे बांटे
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर में लोगों को पौधे वितरित कए गएजागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। हीरानगर में इंटीग्रेटेड वाटरशेड मैनेजमेंट प्रोग्राम (आईडब्ल्यूएमपी) के तहत पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक एडवोकेट विजय कुमार के मार्गदर्शन में किसानों और स्थानीय लोगों को 2,000 फलदार पौधे वितरित किए गए।
इसमें वाटरशेड विभाग की ओर से चलाए जा रहे प्रोडक्शन सिस्टम के तहत इस अभियान में लीची, संतरा, अमरूद, आड़ू और मौसमी के पौधे बांटे गए। इस अवसर पर आईडब्ल्यूएमपी कठुआ के प्रोजेक्ट अफसर अजीत कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण और किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इससे पहले भी हीरानगर की कई पंचायतों में इसी तरह के पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं और आगे भी अन्य पंचायतों में यह अभियान जारी रहेगा।
Trending Videos