{"_id":"69b082c2c949f59334089be4","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-129860-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान की साधना से मिट जाते हैं कष्ट : कथावाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान की साधना से मिट जाते हैं कष्ट : कथावाचक
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं को भगवान शिव की साधना करने के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन दुर्गा माता मंदिर काह नगरोटा गुजरु में कथावाचक विजय कृष्ण पाराशर ने श्रद्धालुओं को शिव की लीलाओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि भगवान की साधना मात्र से शरीर रूपी कई कष्ट मिट जाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कथा विश्व का कल्याण करती है, बिना प्रभु की कृपा के उसकी एक झलक भी नहीं मिलती। भगवान शिव की कृपा और उदारता उसी को मिलती है जो शिव का भक्त होता है। उन्होंने कहा कि अगर 24 घंटे शिव की भक्ति नहीं कर सकते तो एक मिनट ही उसका ध्यान कर लेना, महादेव की कृपा से सब कुछ शुभ ही शुभ होगा, अगर चित्तवृति परमात्मा में नहीं है तो भक्ति व्यर्थ ही चली जाएगी।
Trending Videos