{"_id":"69b5ba93502d74179704421e","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-129972-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कलाकारों ने किया रावण-कुंभकरण के संवाद का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कलाकारों ने किया रावण-कुंभकरण के संवाद का अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिलावर। आगामी 19 मार्च से शुरू होने वाले रामलीला मंचन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रामलीला क्लब कोटी के कलाकारों ने शुक्रवार की रात को रावण-कुंभकरण के संवाद का अभ्यास किया।
रामलीला क्लब के प्रधान भूषण कुमार ने बताया कि रामलीला की रिहर्सल लगातार चल रही है और क्लब के वरिष्ठ कलाकार नए कलाकारों को रिहर्सल करवा रहे हैं। प्रधान ने बताया कि इस वर्ष रामलीला मंचन के लिए पुराने कलाकारों के साथ-साथ नए कलाकार भी अलग-अलग पात्र निभाएंगे। उन्होंने बताया कि इनमें से ज्यादातर अपने-अपने पाठ में पारंगत हैं इसलिए कम समय की रिहर्सल से ही वह पूरी तरह पारंगत हो जाएंगे।
Trending Videos