सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: संक्रांति के उपलक्ष्य पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 15 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
चैत्र संक्रांति के उपलक्ष पर सुकराला देवी मंदिर में कंजक पूजन करते श्रद्धालु। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बिलावर। चैत्र संक्रांति के उपलक्ष्य पर उपमंडल के नगरों और गांवों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। बिल्केश्वर महादेव, सुकराला देवी, राधा-कृष्ण सहित शहर के अन्य मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए। इस अवसर पर उन्होंने दान पुण्य किया और मंगलमय भविष्य की कामना की।
Trending Videos

सुकराला देवी मंदिर में पहुंचे अलग-अलग इलाके के लोगों ने महामाई का गुणगान किया और कंजक पूजन कर पुण्य कमाया। ज्येष्ठ शनिवार के चलते श्रद्धालुओं ने नाज में विराजमान भगवान हनुमान की शीला के दर्शन किए। पंडित राधा कृष्ण शास्त्री ने बताया कि संक्रांति के दिन दान करने से कई प्रकार के कष्टों का निवारण होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि हर महीने की संक्रांति के दिन दान पुण्य करने से प्राणी भवसागर पार कर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed