{"_id":"6a2f0a1faf6b0ae1da02df42","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-133155-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से पुलिसकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से पुलिसकर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के वार्ड-12 स्थित तरफ मंझली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मजीद खान निवासी वार्ड-12 के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर पुलिस में सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।
जानकारी के अनुसार, रविवार को मजीद खान अपने खेत में धान की रोपाई करवा रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक किसी अज्ञात स्रोत से बिजली का जोरदार करंट लगा, जिससे वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन और लोग उन्हें तत्काल इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी कठुआ के शवगृह में रखवा दिया है।