{"_id":"6a2f0a82c88b5638c105c0a1","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-133139-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रॉयल स्ट्राइकर, रेल पैंथर्स, आर कोठी और स्पार्टन स्ट्राइकर की टीम ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रॉयल स्ट्राइकर, रेल पैंथर्स, आर कोठी और स्पार्टन स्ट्राइकर की टीम ने जीते मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संजान मेमोरियल प्रीमियर लीग 2026 में दूसरे दिन चार रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। दौलाह क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित संजान मेमोरियल प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे दिन चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। रॉयल स्ट्राइकर, रेल पैंथर्स, आर कोठी और स्पार्टन स्ट्राइकर की टीम ने अपने-अपने मैच जीते।
पहला मुकाबला रॉयल स्ट्राइकर और संदलू के बीच खेला गया। संदलू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल स्ट्राइकर ने निर्धारित 10 ओवरों में 101 रन बनाए। जवाब में संदलू की पूरी टीम 49 रन पर ऑलआउट हो गई। रॉयल स्ट्राइकर ने यह मुकाबला 52 रन से जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए वरिंदर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 8 गेंदों में 21 रन की तेज पारी खेली।
दूसरा मुकाबला रेल पैंथर्स और जयशंकर के बीच खेला गया। जयशंकर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेल पैंथर्स ने 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जयशंकर की टीम 10 ओवर में 113 रन ही बना सकी। रेल पैंथर्स ने 6 रन से मुकाबला जीत लिया। रोहित कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 29 गेंदों में शानदार 64 रन बनाए।
विज्ञापन
तीसरा मुकाबला आर कोठी और राइजिंग टाइटंस के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आर कोठी की टीम ने 10 ओवर में सात विकेट खोकर 144 रन बनाए। जवाब में राइजिंग टाइटंस की टीम 80 रन ही बना सकी। आर कोठी ने शानदार जीत दर्ज की। मैच में कुलदीप सिंह ने 30 गेंदों में 60 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।
दिन का चौथा मुकाबला स्पार्टन स्ट्राइकर और यंग स्टार के बीच खेला गया। यंग स्टार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। स्पार्टन स्ट्राइकर ने निर्धारित 10 ओवर में 132 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए यंग स्टार की टीम 106 रन ही बना सकी। स्पार्टन स्ट्राइकर ने मुकाबला अपने नाम किया। देवेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर सभी मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की गई।
मुख्य अतिथि बनी के तहसीलदार प्रद्युम्न अत्री रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों और अन्य राज्यों से खिलाड़ी यहां पहुंच रहे हैं, जिससे बनी क्षेत्र की पहचान और मजबूत हो रही है। आयोजन समिति के सदस्य राकेश इंसान ने बताया कि सोमवार को तीसरे दिन पांच मुकाबले खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रतियोगिता में 40 से अधिक टीमों के भाग लेने का अनुमान है, जो टूर्नामेंट की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।