{"_id":"6a2f09e1f5042edd240d47c5","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-133148-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर संघर्ष के बिना पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा : रजिंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर संघर्ष के बिना पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा : रजिंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कठुआ में पीडीपी कार्यालय का उद्घाटन, एनसी सरकार को लिया आड़े हाथों
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के महासचिव रजिंद्र सिंह मन्हास ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाली में हो रही देरी के लिए एनसी सरकार और भाजपा की केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पूर्ण राज्य का दर्जा केवल राजनीतिक बयानों से नहीं, बल्कि जनआंदोलन और सड़कों पर संघर्ष के जरिये ही हासिल किया जा सकता है। पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली के लिए कठुआ से लेकर कश्मीर तक पीडीपी सड़कों पर उतरने जा रही है।
रविवार को कठुआ शहर में पीडीपी के नए कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मन्हास ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को राज्य के दर्जे की बहाली का लंबे समय से इंतजार है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला की सरकार को दो साल पूरे होने को है, लेकिन जमीनी स्तर पर एनसी सरकार का कोई काम नहीं दिख रहा है।
मन्हास ने नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चुनावों के दौरान किए गए वादे अभी तक धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के दर्जे, बेरोजगारी, विकास जैसे मूलभूत मुद्दों पर भी सरकार गंभीर नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने भाजपा और एनसी पर आरोप लगाया कि दोनों मिलकर प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेल रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर काम कर नगर निकाय और पंचायतों चुनाव के लिए तैयार रहने की अपील की।
विज्ञापन
एक दशक बाद दोबारा स्थापित हुआ पीडीपी कार्यालय
पीडीपी शहरी अध्यक्ष विशाल सलगोत्रा ने कहा कि एक दशक से शहर में पार्टी का कार्यालय बंद था, जिसके कारण पार्टी कार्यकर्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पार्टी अध्यक्ष के निर्देश पर दोबारा शहर में कार्यालय खोल गया है। उन्होंने कहा कि नए कार्यालय के खुलने से कार्यकर्ताओं को एक साझा मंच मिलेगा और पार्टी की गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना है। मौके पर पार्टी नेता गुरुप्रसाद वर्मा, एसके भंडारी, महिला जिला अध्यक्ष दर्शना शर्मा, रेनू वाला, पृथीपाल शर्मा, संजय दत्त, दविंदर चलोत्रा, जोगिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।