सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: जीएमसी के आरएचटीसी में स्थापित होगी अग्नि सुरक्षा प्रणाली, खर्च होंगे 54 लाख

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
अस्पताल में आने वाले मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की बढ़ेगी सुरक्षा


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के रूरल हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर (आरएचटीसी) बुद्धि में अत्याधुनिक अग्नि सुरक्षा प्रणाली स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। इस प्रणाली को स्थापित करने के लिए 54 लाख से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी, जिसे अगले एक वर्ष में पूरा किया जाएगा।

अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, परियोजना के तहत अत्याधुनिक अग्निशमन एवं आग का शीघ्र पता लगाने वाली प्रणाली स्थापित की जाएगी। इससे किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मददगार होगी। इस पूरी प्रणाली को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में प्रणाली स्थापित करने से पहले आरएचटीसी परिसर में ढांचागत विकास विकसित किया जाएगा, जिसमें अंडरग्राउंड टैंक से लेकर पंपिंग स्टेशन, ऑपरेटर रूम का निर्माण किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है और इस पर 26 लाख से अधिक राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे चरण की जिम्मेदारी मैकेनिकल विभाग को सौंपी गई है। इसमें फायर डिटेक्शन एवं फायर फाइटिंग सिस्टम की डिजाइन, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग का कार्य कराया जाएगा। इस पूरे सिस्टम को एक साल के भीतर पूरा किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, सेंटर के भवन में फायर अलार्म सिस्टम, स्मोक डिटेक्टर, हीट डिटेक्टर, फायर हाइड्रेंट नेटवर्क, पाइपिंग सिस्टम, कंट्रोल पैनल तथा अन्य आवश्यक अग्निशमन उपकरण स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा, आग लगने की स्थिति में तुरंत चेतावनी देने वाले संयंत्र भी स्थापित होंगे। अग्नि सुरक्षा प्रणाली स्थापित करने के लिए सरकार से गत वित्तीय वर्ष में मंजूरी मिली थी। वहीं, अग्निशमन संयंत्र स्थापित करने की टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है, जबकि ढांचागत विकास के लिए परियोजना में बदलाव के चलते छह महीने की देरी हो गई है।

मरीजों और स्टाफ को मिलेगा सुरक्षित वातावरण


इस परियोजना के पूरा होने के बाद केंद्र में उपचार के लिए आने वाले मरीजों, प्रशिक्षु चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को अधिक सुरक्षित वातावरण मिलेगा। इसके साथ ही यह स्वास्थ्य संस्थानों में राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जीएमसी कठुआ में ज्यादातर इमारतों में अग्निशमन संयंत्र या तो स्थापित हो चुके हैं या तेजी से कार्य चल रहा है।

वर्जन

मैकेनिकल कार्य की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अग्निशमन संयंत्र स्थापित करने पर 27 लाख से अधिक की राशि खर्च होगी। वहीं, ढांचागत निर्माण की भी प्रक्रिया लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दी है। ढांचागत विकास पूरा होने पर अत्याधुनिक अग्नि सुरक्षा प्रणाली स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - इशांत जसरोटिया, जूनियर अभियंता, मैकेनिकल डिवीजन, जीएमसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed