पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu Kashmir news

Kathua News: मेगा जॉब फेयर में 19 कंपनियों ने दिए 650 से अधिक रोजगार के अवसर

Wed, 01 Jul 2026 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 01 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
कठुआ में आयोजित रोजगार मेले में वि​भिन्न कंपनियों के काउंटर पर पहुंचे युवा। संवाद - फोटो : Archive
350 से अधिक बेरोजगार युवाओं ने लिया हिस्सा, मिशन युवा के लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। स्थानीय औद्योगिक इकाईयों में युवाओं को रोजगार का अवसर दिलाने के लिए जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र कठुआ में मंगलवार को मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया। रोजगार एवं उद्यमिता के लिए एक मंच थीम पर आयोजित मेले में जिलेभर से 350 से अधिक बेरोजगार युवाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें 19 निजी कंपनियों ने 650 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए।
कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त राजेश शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को रोजगार दिलाने के साथ उन्हें निजी क्षेत्र की कंपनियों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से सरकार की रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने मिशन युवा के तहत उपलब्ध स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देते हुए इच्छुक युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने मेले में भाग लेने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की और योग्य अभ्यर्थियों को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। युवाओं से संवाद करते हुए उन्होंने बदलते रोजगार बाजार के अनुरूप कौशल विकसित करने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सहायक निदेशक रोजगार पियूषा खजूरिया ने विभाग की ओर से युवाओं के लिए संचालित रोजगार, करियर काउंसलिंग, कौशल विकास और उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रमों की जानकारी दी।
मेले में सेल्स, फार्मास्यूटिकल्स, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीकी संचालन, इंजीनियरिंग, वित्त, बीमा समेत विभिन्न क्षेत्रों में भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। साथ ही मिशन युवा हेल्प डेस्क भी लगाया गया। इसमें युवाओं को स्वरोजगार, परियोजना तैयार करने, बैंक ऋण और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान मिशन युवा के करीब 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि जिले में हाल ही में एक ही दिन में मिशन युवा के 90 से अधिक मामलों को मंजूरी दी गई है। इस अवसर पर योजना के सफल लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए अन्य युवाओं को भी उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित किया।
---------------------------------------------------------------


अपने ही शहर में रोजगार मिलने की आस में वह इस जॉब फेयर में आए हैं। इस दौरान न केवल उन्होंने अपना पंजीकरण करवाया है बल्कि यहां तीन कंपनियों ने उन्हें आश्वस्त किया है कि उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उन्हें जल्द ही नौकरी के अवसर प्रदान किया जाएगा।
गौरव, स्नातक बीई निवासी वार्ड नंबर 7 कठुआ।
---------------------------------------------------------------

आज हर तरफ युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। ऐसे में एक ही स्थान पर अगर सभी प्रक्रियाओं को पूरा करके युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान किया जा रहा है तो यह बहुत अच्छा प्रयास है। उम्मीद है कि जॉब फेयर में आने वाले युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार का अवसर मिलेगा।
रिदम शर्मा, स्नातक बीटेक, निवासी शिवानगर कठुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed