पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu Kashmir news

Kathua News: थाने से महज 200 मीटर दूर मनियारी की दुकान से ढाई लाख के नकदी हार चोरी

Wed, 01 Jul 2026 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 01 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
कोर्ट रोड स्थित दुकान को देर रात बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। शहर के कोर्ट रोड पर पुलिस थाना के महज 200 मीटर दूर चोरों ने सोमवार रात एक मनियारी की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के अंदर रखे ढाई लाख के नकदी हार पर हाथ साफ कर फरार हो गए। मामला संज्ञान में आने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी है।

दुकान के मालिक युगल कुमार ने बताया कि सुबह नौ बजे के करीब जब बेटे ने दुकान को खोलने के लिए पहुंचा और पाया कि दुकान के ताले टूटे हुए है। बेटे ने इसकी सूचना दी और दुकान खोलकर देखा तो वहां से नकदी हार नहीं थे। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि दुकान पर अन्य सामान भी चोरी हुआ है, लेकिन थोक की दुकान पर खुले में पड़ा सामान का सही-सही अंदाजा लगाना मुश्किल है कि चोरों और कौन-कौन सा सामान चोरी किया है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहना है कि आए दिन चोर शहर के बीचोंबीच दुकानों को निशाना बना रहे हैं और पुलिस इन पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। चोरी करने वाले कितने शातिर होंगे इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 50 मीटर दूरी पर कोर्ट प्रवेश पर सीआरपीएफ की चौकी स्थापित है और अक्सर रात में पुलिस शहर में गश्त लगाती रहती है। इसके बावजूद शहर में चोरी की वारदात होने पर कई तरह के सवाल खड़े करती है। दुकानदार के बेटे ने बताया कि चोरों ने नकदी हार पर हाथ साफ किया वे ज्यादातर 30 जून को होने वाली सेवानिवृत को ध्यान में रखकर आर्डर पर बनाए गए थे और उसमें कई हार तो 11 हजार और 21 हजार के भी थे। पीड़ित परिवार ने बताया कि सूचना देने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय व्यापारियों ने घटना पर चिंता जताते हुए पुलिस से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने और बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed