पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu Kashmir news

Kathua News: अमरनाथ यात्रा के लिए लखनपुर यात्री सुविधा केंद्र तैयार, एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी जरूरी सुविधाएं

विज्ञापन
jammu Kashmir news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने लखनपुर यात्री सुविधा केंद्र में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को ई-केवाईसी, आरएफआईडी कार्ड, चिकित्सा, आवास, सुरक्षा और यात्रा संबंधी जानकारी समेत सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए केंद्र में छह आरएफआईडी कार्ड वितरण काउंटर और 12 ई-केवाईसी काउंटर स्थापित किए हैं, ताकि प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा सके। वहीं, करीब एक हजार यात्रियों की क्षमता वाले वाटरप्रूफ हैंगर बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु विश्राम कर सकेंगे। केंद्र पर शुद्ध पेयजल, स्नानघर, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। यात्रियों के लिए लखनपुर से लेकर जम्मू मार्ग तक 24 घंटे लंगर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आध्यात्मिक माहौल बनाए रखने के लिए भजन संध्या और भक्ति संगीत के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत सात बिस्तरों वाला अस्पताल, आयुष ओपीडी और दवाइयों की व्यवस्था की गई है। आयुष विभाग की ओर से योग सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालु यात्रा के लिए शारीरिक रूप से तैयार हो सकें।
विज्ञापन

जबकि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए केंद्र पर एक्स-रे बैगेज स्कैनिंग मशीनें, फ्रिस्किंग प्वाइंट और अन्य सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। वहीं, 24 घंटे संचालित होने वाला सूचना एवं सहायता केंद्र भी स्थापित किया गया है, जहां सूचना, पर्यटन और यातायात विभाग के कर्मचारी तैनात रहेंगे। यहां से यात्रियों को यात्रा मार्ग, ट्रैफिक, मौसम और अन्य जरूरी सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अनुसार किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले में 35 अस्थायी आवास केंद्र भी बनाए गए हैं, जहां आवश्यकता पड़ने पर करीब 10 हजार यात्रियों को ठहराया जा सकेगा।

डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन यात्रियों के स्वागत और उनकी सुरक्षित व सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लखनपुर केंद्र पर केवल ई-केवाईसी और आरएफआईडी कार्ड जारी किए जाएंगे। यहां नए पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। इसलिए सभी श्रद्धालुओं को वैध यात्रा पंजीकरण के साथ ही केंद्र पर पहुंचना होगा। जिन यात्रियों की ई-केवाईसी पहले से पूरी हो चुकी है, उन्हें केवल आरएफआईडी कार्ड प्राप्त करना होगा।

प्रशासन के अनुसार, एक जुलाई को लखनपुर से यात्रियों को जम्मू बेस कैंप के लिए रवाना किया जाएगा। जम्मू से पहला जत्था दो जुलाई को श्री अमरनाथ गुफा के लिए प्रस्थान करेगा, जबकि तीन जुलाई को श्रद्धालु बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed