{"_id":"6a234a68c505ba4d0e0323ea","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107424-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: मुगल रोड पर दुबजान के पास हादसा, परिवार के छह सदस्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: मुगल रोड पर दुबजान के पास हादसा, परिवार के छह सदस्य घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:45 AM IST
विज्ञापन
मुगल रोड पर डुबजान के पास कार दुर्घटनाग्रस्तफोटो स्रोत सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी/शोपियां। मुगल रोड पर दुबजान के पास शुक्रवार को कार सड़क से फिसलकर ढलान में जा गिरी। इससे बच्चों सहित एक ही परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। यह हादसा थाना हीरपोरा क्षेत्राधिकार में हुआ। राजोेरी से शोपियां जा रही एक कार चालक के नियंत्रण खो देने के कारण हादसे का शिकार हो गई।
हादसे में सुनील शर्मा पुत्र रमेश शर्मा चालक, राजेश कुमार पुत्र रमेश कुमार, पल्लवी चंदन पत्नी राजेश कुमार, आरव कुमार पुत्र राजेश कुमार, प्राची पुत्री राजेश कुमार और दुआ कुमार पुत्र विजय कुमार घायल हो गए। सभी घायल राजोेरी के रहने वाले हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शोपियां पहुंचाया गया। सूत्रों के अनुसार सभी घायलों को चिकित्सा देखभाल के लिए भर्ती कर लिया गया है और डॉक्टर स्वास्थ्य स्थिति का आकलन कर रहे हैं। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। मुगल रोड कश्मीर के शोपियां को जम्मू संभाग के राजोेरी और पुंछ जिलों से जोड़ती है।