{"_id":"6a2488ca70255c886b0764ad","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107428-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय वर्चुअल क्लास रूम सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय वर्चुअल क्लास रूम सुविधा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
राजोेरी में 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय वर्चुअल क्लासरूम सुविधा शुरूफोटो
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) मोहम्मद हाफिज ने स्टाफ की कमी वाले स्कूलों के लिए पहली बार वर्चुअल लर्निंग नेटवर्क का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शैक्षणिक निरंतरता और समान शिक्षण अवसर उपलब्ध कराना है।
इसका संचालन प्रधानाचार्य सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल राजोेरी मोहम्मद मुस्लिम वानी की देखरेख में किया जाएगा जबकि सीईओ कार्यालय में कार्यरत लेक्चरर इमरान खान को इस पहल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
स्टाफ की कमी से उत्पन्न शैक्षणिक चुनौतियों को दूर करने के लिए शुरू की गई इस वर्चुअल क्लासरूम पहल के तहत विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों के जरिए अनुभवी विषय विशेषज्ञों से जोड़ा जाएगा। यह कार्यक्रम विशेष रूप से 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान करने, पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने और परीक्षा की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। उद्घाटन सत्र में जिले के विभिन्न उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
सीईओ ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और सभी विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए तकनीक का प्रभावी उपयोग समय की आवश्यकता है। यह पहल विभिन्न स्कूलों के बीच शैक्षणिक असमानताओं को कम करने और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
पहले ऑनलाइन शैक्षणिक सत्र में जीएचएसएस राजोेरी की भौतिकी प्रवक्ता रितु शर्मा ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भौतिकी विषय पर व्याख्यान दिया। बीएचएसएस के शिक्षक विक्रांत शर्मा ने 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भौतिकी की कक्षा संचालित की। बीएचएसएस के रसायन विज्ञान प्रवक्ता मोहम्मद इश्फाक ने 11वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिए।
इस पहल में शामिल स्कूलों और विद्यार्थियों ने इसे शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया। अधिकारियों के अनुसार जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के अनुभवी शिक्षकों की भागीदारी के साथ ऑनलाइन कक्षाएं नियमित रूप से संचालित की जाएंगी। नोडल अधिकारी ने उद्घाटन कार्यक्रम का समन्वय किया और ऑनलाइन कक्षाओं के सुचारु संचालन और विद्यार्थियों की प्रभावी शैक्षणिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समय-सारिणी को अंतिम रूप दिया।