{"_id":"69803e3b6f7969c970051528","slug":"nia-raids-multiple-locations-in-kashmir-valley-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक फंडिंग पर शिकंजा: कश्मीर घाटी में एनआईए का बड़ा एक्शन, कई इलाकों में एक साथ छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक फंडिंग पर शिकंजा: कश्मीर घाटी में एनआईए का बड़ा एक्शन, कई इलाकों में एक साथ छापा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार
एनआईए ने आतंक से जुड़े मामलों की जांच के तहत सोमवार को कश्मीर घाटी के कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।
सुरक्षाबल
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार ये कार्रवाई आतंकवाद से जुड़े मामलों और फंडिंग नेटवर्क की जांच के तहत की गई है।
Trending Videos
एनआईए की टीमों ने स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मदद से श्रीनगर, सोपोर, बारामुला और बांदीपोरा जिलों में तड़के तलाशी अभियान चलाया। जिन इलाकों में छापेमारी की गई, उनमें रफियाबाद, बोमई, सोपोर, बांदीपोरा और श्रीनगर का परिमपोरा क्षेत्र शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि ये तलाशी संदिग्ध व्यक्तियों के आवासीय और अन्य परिसरों में ली गई जिनका कथित तौर पर आतंक से जुड़े नेटवर्क से संबंध है। एक अधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई घाटी में सक्रिय आतंकी फंडिंग और सहायता नेटवर्क के खिलाफ व्यापक अभियान का हिस्सा है।
