सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Khaleel Ahmed Poswal, SSP Gandherbal, Interaction, Probational officers

Srinagar News: प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टरों से एसएसपी ने किया संवाद

विज्ञापन
Srinagar, Khaleel Ahmed Poswal, SSP Gandherbal, Interaction, Probational officers
विज्ञापन
गांदरबल। एसएसपी खलील अहमद पोसवाल ने वीरवार को बैच-2024 के उन प्रोबेशनरी सब-इंस्पेक्टरों से बातचीत की जो गांदरबल में जॉब प्रैक्टिकल ट्रेनिंग कर रहे हैं। बातचीत का सत्र जिला पुलिस कार्यालय गांदरबल के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुआ। यहां एसएसपी ने प्रोबेशनरों की चल रही ट्रेनिंग के दौरान उनकी प्रगति, प्रदर्शन और सीखने के अनुभव की समीक्षा की।
Trending Videos

यह ट्रेनिंग प्रोफेशनल पुलिसिंग और क्षमता निर्माण को मजबूत करने का अहम हिस्सा है। सत्र के दौरान एसएसपी ने अनुशासन, ईमानदारी और जनता-केंद्रित पुलिसिंग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि ट्रेनिंग के दौरान रखी गई नींव, कुशल, जिम्मेदार और पेशेवर पुलिस अधिकारियों को गढ़ने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने प्रोबेशनरों से आग्रह किया कि वे सीखने के इस चरण का भरपूर इस्तेमाल करें ताकि वे अपने जांच कौशल, जमीनी ज्ञान और कानून-व्यवस्था के तंत्र की समझ को बेहतर बना सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed