सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Kulgam Police Raid, Jamat E Islami, Members House

Srinagar News: कुलगाम पुलिस ने जमात-ए-इस्लामी के सदस्यों के घरों पर मारे छापे

विज्ञापन
Srinagar, Kulgam Police Raid, Jamat E Islami, Members House
कुलगाम में पुलिस ने जमात ए इस्लामी के ठिकानों पर की कार्रवाई। स्रोत पुलिस - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

कुलगाम। प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुलगाम पुलिस ने मंगलवार को जिले भर में संगठन के सदस्यों के घरों पर छापे मारे। इस दौरान एक तलाशी अभियान आतंकवादी तंत्र और उसे सहायता पहुंचाने वाले ढांचों को पूरी तरह से ध्वस्त करने के जारी प्रयासों के तहत जमात-ए-इस्लामी के सदस्यों और उनके करीबियों के घरों व ठिकानों पर चलाया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामग्रियां और डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं जबकि संगठन से जुड़े कई सदस्यों से पूछताछ कर उन्हें कानून के तहत पाबंद किया गया है। कुलगाम पुलिस ने आतंकवाद और उसके तंत्र से जुड़े सभी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के अपने कड़े संकल्प को दोहराया है और जिले में शांति, स्थिरता व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से मजबूत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed