{"_id":"6a3af3e60f7c01d1c904189c","slug":"srinagar-road-accident-two-injured-khudwani-byepass-srinagar-news-c-264-1-sr11006-112673-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: खुदवानी बाईपास कुलगाम में सड़क हादसा, उत्तर प्रदेश के दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: खुदवानी बाईपास कुलगाम में सड़क हादसा, उत्तर प्रदेश के दो लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुलगाम। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के खुदवानी बाईपास पर मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के दो लोग घायल हो गए।
अधिकारियों के अनुसार टाटा मोबाइल वाहन और स्विफ्ट कार के बीच खुदवानी बाईपास पर टक्कर हो गई। हादसे में स्विफ्ट कार में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए।
घायलों की पहचान सुहैब (35) और इफ्तिखार अहमद (28) के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के लखीमपुर के निवासी हैं। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काइमोह ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है।
अधिकारी ने बताया कि हादसे के दौरान एक बस भी टाटा मोबाइल से टकरा गई जिससे बस को आंशिक नुकसान पहुंचा जबकि स्विफ्ट कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद