कश्मीर घाटी में सर्दी का कहर: पहलगाम से गुलमर्ग तक...तापमान -16 डिग्री तक गिरा, सर्दी और गलन से लोग परेशान
कश्मीर घाटी और लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया, जहां जोजिला पास सबसे ठंडा रहा (माइनस 16 डिग्री)। श्रीनगर में माइनस 3.1 डिग्री, दिन-रात के तापमान में बड़ा अंतर लोगों को परेशान कर रहा है, 1 दिसंबर को बादलों की संभावना।
विस्तार
कश्मीर घाटी के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। श्रीनगर में पारा माइनस 3.1 डिग्री दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सबसे ठंडा जोजिला पास रहा, यहां न्यूनतम तापमान माइनस 16 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार 30 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। 1 दिसंबर को बादल छा सकते हैं। इस एक सप्ताह में तापमान में और कमी आएगी।
दिन में तापमान 14 डिग्री और रात में माइनस 3 डिग्री होने से मौसम का बड़ा अंतर लोगों को बीमार बना रहा है। मंगलवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है।
कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 3.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.0 डिग्री कम है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम था। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा है, वहीं न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम पारा कश्मीर संभाग के श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 4.2 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 3.4 डिग्री, कोकरनाग में माइनस 0.4 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 1.2 डिग्री, पांपोर में माइनस 4.5 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 3.8 डिग्री, बडगाम में माइनस 3.7 डिग्री दर्ज किया गया।
बारामुला में माइनस 4.3 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 3.8 डिग्री, पुलवामा में माइनस 5.0 डिग्री, शोपियां में माइनस 5.4 डिग्री, कुलगाम में माइनस 1.9 डिग्री, गांदरबल में माइनस 2.4 डिग्री, सोनमर्ग में माइनस 3.8 डिग्री, राफियाबाद में माइनस -4.1 डिग्री, जोजिला पास में माइनस 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा। लोगों की दिनचर्या कड़ाके की ठंड के कारण प्रभावित हो रही है।
जम्मू संभाग में जम्मू में 9.8 डिग्री, बनिहाल में माइनस 0.5 डिग्री, बटोटे में 4.2 डिग्री, कटड़ा में 9.1 डिग्री, भद्रवाह में 0.4 डिग्री, कठुआ में 8.8 डिग्री, उधमपुर में 6.2 डिग्री, रामबन में 4.8 डिग्री, सांबा में 4.6 डिग्री, राजौरी में 2.4 डिग्री, किश्तवाड़ में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख में लेह में माइनस 8.5 डिग्री, कारगिल में माइनस 8.8 डिग्री और नुबरा में माइनस 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू संभाग में भी ठंड बढ़ गई है।