बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   commercial cylinder shortage

Udhampur News: व्यावसायिक गैस सिलिंडर की किल्लत से कारोबार पर संकट

विज्ञापन
commercial cylinder shortage
विज्ञापन
उधमपुर। क्षेत्र में व्यावसायिक गैस सिलिंडर न मिलने से व्यापारियों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गैस की नियमित सप्लाई न मिलने के कारण कई लोगों को अपना कारोबार बंद तक की नौबत आ गई है जिससे उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है।
Trending Videos

व्यावसायिक सिलिंडर की किल्लत के कारण होटल, रेस्टोरेंट और छोटे खानमान की सामग्री से जुड़े कारोबारी इस समस्या से खास परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि जल्द सप्लाई सुचारु नहीं हुई तो उनका काम पूरी तरह ठप हो सकता है। इसका असर केवल उनके व्यवसाय तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि उन कर्मचारियों पर भी पड़ेगा जो दुकानों और प्रतिष्ठानों में काम करते हैं। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने यहां काम करने के लिए अन्य लोगों को भी रखा हुआ है जिनके परिवार का खर्च इसी आमदनी पर निर्भर करता है। अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कई परिवारों की आजीविका पर भी गहरा असर पडेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस समय बच्चों के स्कूल एडमिशन का दौर चल रहा है, ऐसे में आमदनी रुकने से आर्थिक संकट बढ़ गया है। अगर काम ही बंद हो गया तो हम अपने कर्मचारियों को वेतन कहां से देंगे और अपने घर का खर्च कैसे चलाएंगे।
-कमल मगोत्रा, व्यापारी
मजबूरी में छोटे गैस सिलिंडर कर सहारा ले रहे हैं, लेकिन इनके दाम भी पहले के मुकाबले बढ़ गए हैं जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। यदि स्थिति ऐसी ही बनी रही तो उन्हें पारंपरिक तरीके लकड़ी या भट्ठी का सहारा लेना पड़ सकता है।
- चरण दास, हलवाई

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद से ही व्यावसायिक गैस सिलिंडर की सप्लाई पीछे से नहीं हो रही है। इसकी वजह से दिक्कत पैदा हो रही है और जो पहले का स्टॉक उपलब्ध था वो भी वितरित कर दिया गया है।
- प्रबंधक, गैस एजेंसी
गैस विपणन कंपनी से बात की गई है। सोमवार से व्यावसायिक गैस सिलिंडर की सप्लाई शुरू हो जाएगी।

- विशाल अंगुराना, सहायक कानूनी माप अधिकारी, सीएपीडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article