फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: डाइट में पहली से पांचवीं तक लगेंगी कक्षाएं, इमारत का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी। केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं नगर के वार्ड नंबर एक में स्थित डाइट में शुरू किए जाने का फैसला हो चुका है। जिला प्रशासन की तरफ से कैंबल डंगा में केंद्रीय विद्यालय की इमारत बनाए जाने के लिए जगह केवी स्कूल संगठन को सौंपे जाने के बाद जल्द ही कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद प्रबल हुई है। डाइट में स्थित हॉस्टल की इमारत में कक्षाएं लगेंगी। केवी स्कूल संगठन को प्रिंसिपल ज्योतिपुरम की तरफ से चिट्ठी भी भेजी गई है। शिक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्री के साथ ही इससे जुड़े अन्य विभागों को भी चिट्ठी भेज दी गई है। केवी स्कूल संगठन की तरफ से इस वर्ष पहली से पांचवीं कक्षा तक की कक्षाएं शुरू करने की योजना है। इस पर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होगी। वहीं डाइट की हॉस्टल इमारत का जीर्णोद्धार करने के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से 63.90 लाख रुपए का टेंडर जारी किया गया है। टेंडर को भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 27 जुलाई को टेंडर खुलने की तारीख है। इसके बाद इमारत के जीर्णोद्धार और अन्य काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed