फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: दिन भर बादल छाए रहने से मौसम रहा सुहावना, हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। सप्ताहांत पर शनिवार को धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में सुहावने मौसम के बीच यात्रा जारी रही। दिनभर आसमान में बादलों और धूप की लुकाछिपी का खेल चलता रहा जबकि त्रिकुटा पर्वत पर घने बादलों का जमघट बना रहा। खराब मौसम के कारण कटड़ा से संचालित हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर प्रभावित रही। इससे हेलिकॉप्टर सेवा का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को पैदल, घोड़े, पालकी अथवा पिट्ठू सेवाओं का सहारा लेकर भवन की ओर प्रस्थान करना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि श्रद्धालुओं के लिए बैटरी कार सेवा और रोपवे सेवा नियमित रूप से संचालित होती रही। दिनभर चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण मौसम काफी सुहावना बना रहा। इससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी विशेष परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

मां वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, पुलिस प्रशासन, सीआरपीएफ तथा आपदा प्रबंधन दल के अधिकारी एवं जवान लगातार तैनात रहे और यात्रा पर नजर बनाए हुए हैं। श्रद्धालुओं से मौसम को देखते हुए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है ताकि यात्रा सुरक्षित एवं सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग की संभावनाओं को देखते हुए यात्रा के दौरान बारिश होने की आशंका भी बनी हुई है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा पंजीकरण करवाकर जयकारे लगाते हुए भवन की ओर रवाना होते रहे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 28600 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई थी। वहीं शनिवार शाम 6 बजे तक 22 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed