{"_id":"6a529a7a90a88c164a03d0c8","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-138071-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हायर सेकेंडरी स्कूल माड़ता का कायाकल्प 1.54 करोड़ से होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हायर सेकेंडरी स्कूल माड़ता का कायाकल्प 1.54 करोड़ से होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। तहसील रामनगर के माड़ता गांव स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल को बड़ी सौगात मिली है। विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज के प्रयासों से विद्यालय के समग्र विकास के लिए 1 करोड़ 54 लाख 19 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध हो सकेगा।
स्वीकृत परियोजना के तहत विद्यालय परिसर में अत्याधुनिक परीक्षा हॉल, आकर्षक मुख्य प्रवेश द्वार, पार्किंग क्षेत्र में टाइल फ्लोरिंग, नया शौचालय ब्लॉक तथा लगभग 100 मीटर लंबी बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाएगा। इन विकास कार्यों के पूरा होने से विद्यालय की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और परिसर का स्वरूप भी अधिक व्यवस्थित एवं आकर्षक बनेगा।
विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने इस स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक परीक्षा हॉल बनने से विद्यार्थियों को शांत, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में परीक्षाएं देने की सुविधा मिलेगी, जबकि अन्य निर्माण कार्य विद्यालय की कार्यक्षमता और सौंदर्य में भी वृद्धि करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के शैक्षणिक संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। माड़ता विद्यालय के लिए स्वीकृत यह परियोजना शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी तथा आने वाले वर्षों में इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा।
स्वीकृति की सूचना मिलते ही विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में लंबे समय से परीक्षा हॉल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होकर निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा होगा, ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को इन आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सके।