{"_id":"6a52984f4f8d853466081e6f","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-138077-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेजी लाएं : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेजी लाएं : डीआईजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने रेंज में सुरक्षा व्यवस्था, आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज करने और परिचालन तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा तंत्र को मजबूत करना, आतंकवाद विरोधी गतिविधियों में तेजी लाना और आम जनता में विश्वास की भावना को और मजबूत करना था।
बैठक के दौरान डीआईजी ने जमीन पर तैनात अधिकारियों से सीधा संवाद किया और क्षेत्र में सुरक्षा बलों के दबदबे (एरिया डोमिनेशन) के उपायों की समीक्षा की। उन्होंने सक्रिय पुलिसिंग, खुफिया जानकारी जुटाने और क्षेत्र में काम कर रही सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल पर विशेष जोर दिया।
बैठक में डीआईजी ने सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने के लिए लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग, शॉर्ट रेंज पेट्रोलिंग, घेराबंदी और तलाशी अभियानों के साथ-साथ आतंकवाद विरोधी अभियानों को और तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बढ़ाने और एक मजबूत सुरक्षा घेरा तैयार करने को कहा। इसके साथ ही डीआईजी ने पुलिस और जनता के बीच सहयोग के महत्व पर भी बल दिया और नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे। इस विस्तृत समन्वय बैठक में एसएसपी रियासी, एडिशनल एसपी रियासी, असिस्टेंट एसपी उधमपुर सहित लाटी, बसंतगढ़, अरनास और माहौर के कई वरिष्ठ पुलिस और एसओजी अधिकारी शामिल हुए।