सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, vaishno devi yatra

Udhampur News: बूंदाबांदी के बीच भी श्रद्धालुओं की अटूट आस्था, जयकारों के साथ की यात्रा

विज्ञापन
katra, vaishno devi yatra
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में मंगलवार दिनभर बूंदाबांदी का सिलसिला चलता रहा। ठंड बढ़ने के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था में कमी नहीं आई। श्रद्धालु रेनकोट और बरसाती पहनकर जय माता दी के जयकारों के साथ भवन की ओर लगातार बढ़ते रहे। खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही।
Trending Videos

बारिश के चलते मार्ग पर फिसलन बढ़ गई लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ यात्रा करते नजर आए। प्रशासन और श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से जारी रहीं। जगह-जगह सफाई, रोशनी, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं की उचित व्यवस्था की गई ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 5 बजे तक लगभग 23,000 श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड लेकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आवाजाही से स्पष्ट है कि मां वैष्णो देवी के प्रति भक्तों की आस्था हर परिस्थिति में अडिग बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed