{"_id":"69bf03c780ecf8619b0a280e","slug":"ramban-road-accident-one-died-udhampur-news-c-202-1-udh1005-133899-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: फल और जूस लेकर श्रीनगर जा रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: फल और जूस लेकर श्रीनगर जा रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत
विज्ञापन
ईद-उल-फितर रामबन में धार्मिक उत्साह के साथ मनाई गई
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिगडोल क्षेत्र में हादसा, कई घंटों की मशक्कत के शव किया बरामद
रामबन। डिगडोल क्षेत्र में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर शनिवार को हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार ट्रक जम्मू से श्रीनगर की ओर फल व जूस की खेप लेकर जा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया और लगभग 900 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), सेना और सिविल क्विक रिस्पॉन्स टीम ने बचाव और तलाशी अभियान चलाया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर को चालक का शव बरामद किया गया। रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान की निगरानी की। मृतक की पहचान हिलाल अहमद (40) पुत्र गुलाम कादिर लाहरवाल निवासी कंदबल (गांदरबल) हुई है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिजन को शव सौंप दिया गया।
पुलिस ने रामबन थाने में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। 23 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने बताया कि नचलाना आर्मी कैंप के जवानों ने करीब सात घंटे तक लगातार अभियान चलाया। दुर्गम क्षेत्र में सीधा रास्ता न होने के कारण सैनिकों को लगभग गहरी खाई में रस्सियों के सहारे उतरना पड़ा और नदी पार करने की व्यवस्था भी की गई। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने अदम्य साहस और धैर्य का परिचय देते हुए शव को बरामद किया।
Trending Videos