{"_id":"69cd7b29863ab4823b0b43f0","slug":"reasi-chamber-of-commerce-dispute-of-president-election-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-134291-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रियासी में चैंबर्स ऑफ कॉमर्स दो फाड़, वर्चस्व की जंग में आमने-सामने दो प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रियासी में चैंबर्स ऑफ कॉमर्स दो फाड़, वर्चस्व की जंग में आमने-सामने दो प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। चैंबर्स ऑफ कॉमर्स अब दो गुटों में बंटता नजर आ रहा है। तीन दिन पूर्व सोमवार को सनातन धर्म सभा में हुई बैठक के दौरान अमित शर्मा को नया प्रधान चुनने की घोषणा की गई थी जिसे वर्तमान प्रधान मिथुन भारती ने सिरे से खारिज करते हुए मान्यता देने से मना कर दिया है।
मिथुन भारती ने सोमवार की बैठक पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि उस सभा में सभी ट्रेड के प्रधान मौजूद नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शर्मा का नाम केवल एक ट्रेड के प्रधान द्वारा प्रस्तावित किया गया था जिसे बिना किसी विमर्श के मान लिया गया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल, कपड़ा, किराना, फल-सब्जी और मीट विक्रेताओं सहित शहर के अधिकांश ट्रेड संघों का पूर्ण समर्थन प्राप्त है।
उन्होंने कहा कि अमित शर्मा भाजपा नेता हैं और उन्हें दुकानदारों की जमीनी समस्याओं की कोई जानकारी नहीं है। इससे पहले भी वे नगर परिषद चेयरमैन पद को लेकर विवादों में रहे हैं और अब व्यापारियों को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। मिथुन ने एक-दो दिन के भीतर दुकानदारों के साथ बड़ी बैठक करने का एलान किया है।
रविवार तक गठित होगी नई कमेटी
नवनियुक्त प्रधान अमित शर्मा ने आरोप को दरकिनार करते हुए कहा कि उन्हें नगर और आसपास के क्षेत्र के वरिष्ठ दुकानदारों ने सर्वसम्मति से चुना है। कोई क्या बोल रहा है उससे मुझे लेना-देना नहीं है। मेरा ध्यान संगठन को मजबूती देने पर है। उन्होंने घोषणा की कि रविवार तक सभी ट्रेड के प्रधानों के साथ परामर्श कर नई और सशक्त कमेटी का गठन कर लिया जाएगा।
व्यापारियों में असमंजस की स्थिति
संगठन के शीर्ष स्तर पर मचे घमासान से आम दुकानदारों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। अब सबकी नजरें रविवार को होने वाली अमित शर्मा की प्रस्तावित बैठक और मिथुन भारती द्वारा बुलाए जाने वाले परामर्श सत्र पर टिकी हैं।
Trending Videos