{"_id":"69a007f8381edb30ea09d861","slug":"president-murmu-laid-the-foundation-stone-for-jagannath-spiritual-center-in-jamshedpur-hemant-soren-welcomed-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: राष्ट्रपति ने जमशेदपुर में जगन्नाथ आध्यात्मिक केंद्र की नींव रखी; भव्यता पुरी के मंदिर जैसी ही होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: राष्ट्रपति ने जमशेदपुर में जगन्नाथ आध्यात्मिक केंद्र की नींव रखी; भव्यता पुरी के मंदिर जैसी ही होगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:14 PM IST
विज्ञापन
सार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र की नींव रखी। 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह केंद्र ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर की प्रतिकृति होगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को झारखंड के जमशेदपुर स्थित कदमा इलाके में 'श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चैरिटेबल सेंटर' की नींव रखी। राष्ट्रपति ने पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि भूमि पूजन किया और इसकी आधारशिला रखी।
दिग्गज हस्तियां भी रहीं मौजूद
इस मौके पर राष्ट्रपति के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे। इनके अलावा टाटा स्टील के सीईओ और एमडी टीवी नरेंद्रन ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। इससे पहले, रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री सोरेन और राज्यपाल गंगवार ने राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया।
ये भी पढ़ें: UN: 'मानवाधिकार पर राजनीति नहीं, समग्र दृष्टिकोण जरूरी', संयुक्त राष्ट्र में एस. जयशंकर की अपील
क्या है परियोजना की खासियत?
श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी और उद्योगपति एस.के. बेहरा ने बताया कि यह प्रस्तावित केंद्र ओडिशा के पुरी में स्थित 12वीं सदी के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर की हूबहू नकल (कॉपी) होगा। इसे खरखाई नदी के किनारे लगभग 2.5 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है। इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 100 करोड़ रुपये है।
युवाओं के विकास पर जोर
इस केंद्र के निर्माण से झारखंड में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य इस केंद्र को युवाओं के चरित्र निर्माण और नैतिक विकास के एक बड़े हब के रूप में विकसित करना है। एस.के. बेहरा के अनुसार, यह केंद्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं के समग्र व्यक्तित्व विकास (होलिस्टिक पर्सनैलिटी डेवलपमेंट) को बढ़ावा देने का काम करेगा। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। इस आध्यात्मिक केंद्र के बनने से जमशेदपुर की सांस्कृतिक पहचान और अधिक मजबूत होगी।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन