सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   ACB takes major action in Ranchi Amin of Silli region arrested while taking bribe Jharkhand

Jharkhand: रांची में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सिल्ली अंचल के अमीन को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने काम के बदले रिश्वत मांगने वाले अमीन को गिरफ्तार किया है। 

ACB takes major action in Ranchi Amin of Silli region arrested while taking bribe Jharkhand
एसीबी दफ्तर रांची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रांची में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। रांची जिले के सिल्ली अंचल कार्यालय में पदस्थापित अमीन गणेश महतो को 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

Trending Videos


नापी की रिपोर्ट के लिए मांगी थी घूस
जानकारी के अनुसार, अमीन ने जमीन की नापी की रिपोर्ट और नक्शा उपलब्ध कराने के बदले परिवादी से 8,000 रुपये की घूस की मांग की थी। इस संबंध में वासुदेव महतो ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी ने 16 दिसंबर 2025 को जमीन की नापी के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया था। इसके बाद 10 फरवरी 2026 को जमीन की नापी की गई। आरोप है कि नापी के बाद अमीन रिपोर्ट और नक्शा देने के लिए रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पंखा लगाने के नाम पर बच्चों को भेजा घर, मध्य विद्यालय मानगढ़ में लापरवाही

शिकायत में सच पाई गई शिकायत
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की सत्यापन जांच कराई। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को 8,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि सरकारी कार्यालयों में काम के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed