सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ahead of the municipal elections, an employee died at the Morabadi dispatch center

Ranchi News: नगर निकाय चुनाव से पहले मोरहाबादी डिस्पैच सेंटर में कर्मचारी की मौत, चालकों का हंगामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

मृतक की पहचान चालक सुनील मुंडा के रूप में हुई है, जिन्हें नगर निकाय चुनाव के तहत वाहन सहित ड्यूटी में लगाया गया था। बताया जा रहा है कि बीती रात उन्होंने चूड़ा खाकर गाड़ी में ही विश्राम किया था।

Ahead of the municipal elections, an employee died at the Morabadi dispatch center
मोरहाबादी डिस्पैच सेंटर में लगे वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित डिस्पैच सेंटर में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी की मौत से हड़कंप मच गया। खड़ी गाड़ी के अंदर कर्मचारी का शव मिलने के बाद पूरे परिसर में सनसनी फैल गई। घटना से आक्रोशित वाहन चालकों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चालक सुनील मुंडा के रूप में हुई है, जिन्हें नगर निकाय चुनाव के तहत वाहन सहित ड्यूटी में लगाया गया था। बताया जा रहा है कि बीती रात उन्होंने चूड़ा खाकर गाड़ी में ही विश्राम किया था। सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर अन्य चालकों को संदेह हुआ। गाड़ी की जांच करने पर उन्हें अचेत अवस्था में पाया गया। तत्काल सूचना अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद उनकी मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर मौजूद वाहन चालकों में भारी नाराजगी देखने को मिली। चालकों का आरोप था कि प्रशासन चुनाव कार्य के लिए उनकी गाड़ियों को जबरन अधिग्रहित कर लेता है, लेकिन खाने-पीने के लिए मिलने वाली खुराकी राशि समय पर नहीं दी जाती। प्रदर्शन कर रहे चालकों ने दावा किया कि मृतक को भोजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिलने के कारण भूख से मौत हुई है। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में लगे चालकों के लिए उचित सुविधा और भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।

पढ़ें: बजट सत्र के चौथे दिन राकेश महतो हत्याकांड पर गूंजा सदन, विधायकों की कम उपस्थिति पर उठे सवाल 

स्थिति बिगड़ती देख प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तत्काल मोरहाबादी मैदान पहुंचे और चालकों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। अधिकारियों ने मौके पर ही लंबित खुराकी राशि का भुगतान कराया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। प्रशासन ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद चुनाव व्यवस्था और कर्मियों की सुविधाओं को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed