सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   CM Hemant Soren visited hill temple on Mahashivratri and prayed for Jharkhand

Jharkhand: महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महाशिवरात्रि पर रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में भगवान शिव की पूजा की। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का व्यापक इंतजाम किया था। 

CM Hemant Soren visited hill temple on Mahashivratri and prayed for Jharkhand
महाशिवरात्रि कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम सोरेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राजधानी रांची स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

Trending Videos




मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से की पूजा 
मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और राज्य की उन्नति, सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे और राज्य निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर रहे।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि आस्था, संयम और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक भी है। पहाड़ी मंदिर में हर वर्ष इस दिन श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ता है। इस वर्ष भी हजारों की संख्या में भक्त भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

ये भी पढ़ें: भाजपा ने झामुमो को दिया जोरदार झटका, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां को कराया पार्टी में शामिल

मंदिर के चप्पे-चप्पे पर थी प्रशासन की नजर
मंदिर परिसर में प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर, रांची की ओर से मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत और अभिनंदन किया गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे शहर में धार्मिक उत्साह देखने को मिला। विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे शहर का माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed