सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   family set on fire on charge of being witch in Jharkhand woman and child died

Jharkhand: डायन होने के आरोप में एक परिवार को किया आग के हवाले किया, महिला और बच्चे की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के कुदासाई-कलाइया गांव में डायन होने के आरोप में एक परिवार को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। इस हादसे में महिला और उसके बच्ची की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है।

family set on fire on charge of being witch in Jharkhand woman and child died
चार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में अंधविश्वास की एक भयावह घटना सामने आई है। चाईबासा के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के कुदासाई-कलाइया गांव में डायन होने के आरोप में एक ही परिवार को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया गया। इस हृदयविदारक घटना में महिला और उसका मासूम बच्चा झुलसकर मौत के घाट उतर गया, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका इलाज जारी है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Trending Videos


बुधवार को हुई घटना 
पुलिस के अनुसार, बुधवार को सूचना मिली कि गांव में डायन बताकर पति-पत्नी और उनके बच्चे को आग के हवाले किया गया है। सूचना मिलते ही पश्चिम सिंहभूम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर की अगुवाई में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के बयान पर केस दर्ज
घायल कोल्हान सिंकू (40) के बयान पर कुमारडुंगी थाना में कांड संख्या 06/2026 दर्ज की गई है। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता 2023 की धाराओं 103(1), 238, 51(2) तथा डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धाराओं 3 और 4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर चार नामजद आरोपियों- रसिका उर्फ चेचे बिरुवा (29), जेना बिरुवा (19), सोना बिरुवा (36) और डेलका सिंकू (20) को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी ग्राम कलाइया, टोला कुदासाई के निवासी हैं। वहीं, 2-3 अन्य महिलाएं फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

ये भी पढ़ें: 24 फरवरी को बजट पेश करेगी हेमंत सरकार, राज्यपाल ने झारखंड विधानसभा में गिनाईं उपलब्धियां

घटनास्थल से प्लास्टिक का डिब्बा बरामद
घटनास्थल से पांच लीटर का सफेद प्लास्टिक डिब्बा बरामद हुआ है, जिसमें लगभग आधा लीटर पेट्रोल शेष था। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला, रांची की टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed