सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   giridih municipal elections ward 18 violence shooting injured police action

Jharkhand News: गिरिडीह नगर निगम के वार्ड 18 में मतदान के दौरान हिंसा, दो लोग घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
सार

नगर निकाय चुनाव के दौरान गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 स्थित भंडारीडीह में दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हुआ। इस दौरान गोलीबारी हुई और दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने शिवम आजाद नामक व्यक्ति पर गोली चलाने का संदेह जताया।

giridih municipal elections ward 18 violence shooting injured police action
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के दौरान गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 स्थित भंडारीडीह में हिंसक घटना सामने आई। दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और गोलीबारी की घटना हुई। इस गोलीकांड में दो लोग घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और तनाव फैल गया।
Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते यह झड़प मारपीट और हिंसक संघर्ष में बदल गई। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शिवम आजाद नामक व्यक्ति पर गोली चलाने का संदेह है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

घायलों का इलाज
घटना के तुरंत बाद घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटनाक्रम की खबर फैलते ही इलाके में तनाव बढ़ गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और आक्रोशित लोगों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम भी कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए गए। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed