सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand Municipal Elections: Voting in 48 municipal bodies today over 43 lakh voters will decide

Jharkhand Nikay Chunav: 48 नगर निकायों में आज मतदान, 43 लाख से अधिक मतदाता करेंगे फैसला; कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 08:33 AM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand Nikay Chunav 2026: झारखंड में 48 नगर निकायों के लिए आज मतदान हो रहा है। 43 लाख से अधिक मतदाता 1,087 वार्डों में 48 मेयर/अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए वोट डाल रहे हैं। चुनाव बैलेट पेपर से हो रहा है, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Jharkhand Municipal Elections: Voting in 48 municipal bodies today over 43 lakh voters will decide
कतार में खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड में 48 नगर निकायों के लिए आज मतदान हो रहा है। राज्य के 20 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों के कुल 1,087 वार्डों में महापौर/अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। कुल 48 महापौर/अध्यक्ष पदों के लिए चुनाव हो रहा है।

Trending Videos

महापौर या अध्यक्ष पद के लिए 562 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 235 महिलाएं शामिल हैं। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए 5,569 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 2,727 महिलाएं हैं। चुनाव से पहले ही 41 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, जबकि तीन वार्डों में किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिससे वे सीटें खाली रह गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन चुनावों में 21.26 लाख महिला मतदाताओं सहित कुल 43.33 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। झारखंड में शहरी निकाय चुनाव निर्दलीय आधार पर हो रहा है, हालांकि महापौर और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त है।


पढ़ें: Jharkhand News: पलामू में मॉब लिंचिंग, बैटरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या

चुनाव के लिए कुल 4,304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 896 को अति संवेदनशील और 2,445 को संवेदनशील घोषित किया गया है। मतदान बैलेट पेपर से कराया जा रहा है। इस बार मतदाताओं को नोटा (NOTA) का विकल्प उपलब्ध नहीं है, यानी मतदाताओं को मैदान में उतरे प्रत्याशियों में से किसी एक को ही वोट देना होगा।

मतदान को लेकर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्रों के साथ-साथ प्रमुख चौक-चौराहों पर भी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

राजधानी रांची में रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें मुख्य रूप से बीजेपी समर्थित रौशनी खलखो, कांग्रेस समर्थित रमा खलखो और झामुमो समर्थित सुजीत आनंद विजय कुजूर के बीच मुकाबला माना जा रहा है। इसके अलावा राजद समर्थित सुजाता कच्छप भी प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed