सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   ranchi charter medical flight missing radar dgca update

Air-Ambulance Crash: रांची से दिल्ली आ रहा चार्टर विमान क्रैश, सात लोगों की मौत; उड़ान भरते ही टूटा था संपर्क

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 24 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
सार

रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया क्षेत्र में क्रैश हो गई। विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। एयर एम्बुलेंस रांची एयरपोर्ट से लगभग शाम 7:10 बजे टेकऑफ हुई थी।

ranchi charter medical flight missing radar dgca update
विमान हुआ क्रैश - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस सोमवार की देर शाम चतरा जिले में क्रैश हो गई। विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक मरीज, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, मरीज के अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर शामिल थे। यह जानकारी चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने दी।
Trending Videos

शाम को 7:10 बजे हुई थी टेकऑफ
एयर एम्बुलेंस रांची एयरपोर्ट से लगभग शाम 7:10 बजे टेकऑफ हुई थी। उड़ान के दौरान विमान का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल से स्थापित किया गया। विमान ने कोलकाता से संपर्क स्थापित किया था, लेकिन शाम 7:34 बजे विमान का कोलकाता के साथ संपर्क और रडार संपर्क लगभग वाराणसी से दक्षिण-पूर्व में 100 एनएम की दूरी पर टूट गया। इसके तुरंत बाद संबंधित एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


एयर एम्बुलेंस में सवार यात्रियों की लिस्ट

  1. कैप्टन विवेक विकास भगत
  2. कैप्टन सवराजदीप सिंह
  3. संजय कुमार (मरीज)
  4. अर्चना देवी (मरीज के अटेंडेंट)
  5. धुरु किमार (मरीज के अटेंडेंट)
  6. डॉ. विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर)
  7. सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ)
बचाव अभियान जारी
विमान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास स्थित घने जंगल में क्रैश हुआ। स्थानीय लोगों ने तेज आवाज और धुएं का गुबार उठते देखने की सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रडार डेटा और विमान की अंतिम ज्ञात लोकेशन के आधार पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घने जंगल और दुर्गम भू-भाग के कारण बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
 
स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल और आपदा प्रबंधन की टीमें संयुक्त रूप से अभियान में जुटी हैं। AAIB टीम को जांच के लिए भेजा गया है और अधिकारियों ने बताया कि आगे की जानकारी साझा की जाएगी। नागरिक उड्डयन विभाग और सुरक्षा एजेंसियां भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल, हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। विस्तृत जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।

फ्लाइट में सवार थे सात लोग
फ्लाइट में सात लोग सवार थे, जिनमें एक मरीज, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, मरीज के अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर शामिल थे। चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने पुष्टि की कि विमान में सात लोग सवार थे। प्रशासन मौके पर मौजूद है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटना स्थल पर बचाव और जांच की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

DGCA ने जारी किया बयान 
DGCA ने अपने जारी बयान में कहा, "23 फरवरी 2026 को Redbird Airways Pvt Ltd का Beechcraft C90 विमान VT-AJV, जो रांची से दिल्ली के लिए मेडिकल एम्बुलेंस (Air Ambulance) फ्लाइट चला रहा था, झारखंड के चतरा जिले के कसारिया पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें दो क्रू मेंबर शामिल थे। विमान शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरकर कोलकाता से संपर्क में था। लेकिन शाम 7:34 बजे विमान का कोलकाता के साथ संपर्क और रडार संपर्क लगभग वाराणसी से दक्षिण-पूर्व में 100 नौटिकल मील की दूरी पर टूट गया। चतरा जिला प्रशासन की खोज और बचाव टीम मौके पर पहुंच चुकी है। दुर्घटना की जांच के लिए AAIB टीम भी भेजी जा रही है।" 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed