सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Youth strangled to death in West Singhbhum Jharkhand two accused arrested

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में युवक की गला घोंटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पश्चिमी सिंहभूम Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 18 Feb 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में हड़िया पीने के दौरान किसी बात पर एक युवक ने अपने साथी को थप्पड़ मार दिया। इस बात से नाराज उसके साथ हड़िया पी रहे दो अन्य युवकों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। 

 

Youth strangled to death in West Singhbhum Jharkhand  two accused arrested
मृतक के परिजनों के लापता होने से पुलिस की परेशानी बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक युवक की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना तीन दिन पहले हुई थी इसकी जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। 

Trending Videos


मृतक की पत्नी ने लगाए आरोप
गिरफ्तार आरोपियों को हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के भुइयांसाई गांव स्थित उनके घरों से पकड़ा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, मृतक वैषाखी ग्वाला की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दोनों आरोपियों ने 15 फरवरी की सुबह उसके पति की पिटाई की और गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के तलाब से बरामद हुआ था शव
बता दें कि पुलिस ने ग्वाला का शव हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के परमसाई गांव स्थित एक तालाब से बरामद किया। पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के निर्देश पर जगन्नाथपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राफेल मुर्मू के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की गई।

जांच में सामने आई झगड़े की बात 
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ग्वाला को उसके घर से माघे पर्व मनाने के लिए बाहर ले गए थे। रास्ते में तीनों ने ‘हड़िया’ (क्षेत्र की लोकप्रिय चावल से बनी पारंपरिक शराब) का सेवन किया। पुलिस के अनुसार, नशे की हालत में ग्वाला ने एक आरोपी को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने मिलकर उसका गला घोंट दिया और शव को तालाब में फेंक दिया।

ये भी पढ़ें: झारखंड में चार माह से अटकी पेंशन, 11 लाख लाभुक परेशान; केंद्र–राज्य में आरोप-प्रत्यारोप तेज

पुलिस ने आगे क्या कहा?
मीडिया से बात करते हुए पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मृतक के शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। हांलाकि मृतक की पत्नी के शिकायतस के आधार पर आरोपियों के गिरफ्तारी कर ली गई है और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed