सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IAF Releases Agniveer Vayu Answer Key 2026, Candidates Can Check Scores

IAF Agniveer Answer Key: इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर की उत्तरकुंजी जारी, फटाफट करें डाउनोड; जानें संभावित स्कोर

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 03 Apr 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
सार

IAF Agniveer Answer Key OUT: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब इसे डाउनलोड कर अपने उत्तर मिलाकर संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।

IAF Releases Agniveer Vayu Answer Key 2026, Candidates Can Check Scores
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

IAF Agniveer Vayu Intake 01/2027 Answer Key OUT: इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु सेवन 01/2027 भर्ती परीक्षा की ऑफिशियल आंसर-की जारी कर दी है। अब परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर अपने उत्तर चेक कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।

Trending Videos


उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार यह आसानी से जान सकते हैं कि उन्होंने कितने सवाल सही किए हैं और लिखित परीक्षा में उनका संभावित स्कोर क्या हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 अप्रैल तक दर्ज करें आपत्ति

अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा 30 और 31 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। इसकी अनंतिम उत्तर कुंजी 3 अप्रैल 2026 को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार 5 अप्रैल 2026 रात 11:55 बजे तक इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

आगे की चयन प्रक्रिया क्या होगी?

लिखित परीक्षा में अच्छा स्कोर करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किमी की दौड़ 7 मिनट में और महिला अभ्यर्थियों को 8 मिनट में पूरी करनी होगी।

इसके अलावा पुरुषों को 10 सिट-अप्स, 10 पुश-अप्स और 20 स्क्वैट्स करने होंगे, जबकि महिलाओं के लिए 10 सिट-अप्स और 15 स्क्वैट्स तय किए गए हैं। इन सभी चरणों को पास करने के बाद उम्मीदवारों को अंतिम चरण यानी मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा।

उत्तर कुंजी पर आपत्ति कैसे करें दर्ज

  • सबसे पहले आप iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर अपने कैंडिडेट पोर्टल में लॉगिन करें।
  • अब “Objection Management” या “Challenge Answer Key” सेक्शन पर जाएं।
  • जिन प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करनी है, उन्हें चुनें और सही कारण लिखें।
  • जरूरत हो तो संबंधित दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करें।
  • निर्धारित आपत्ति शुल्क का भुगतान करें (स्वीकार होने पर वापस मिल सकता है)।
  • ध्यान रखें, आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2026 रात 11:55 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed