सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Navy Agniveer 01/2027 & 02/2027 Recruitment: Complete Educational Qualification Criteria

Agniveer Apprentice Job: भारतीय नौसेना में अग्निवीर अप्रेंटिस की भर्ती, 10वीं पास और डिप्लोमा वाले करें आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 05 Jun 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Agniveer Apprentice Bharti: भारतीय नौसेना ने अग्निवीर (अप्रेंटिस) भर्ती 01/2027 और 02/2027 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी आज से शुरू कर दी गई है। 

Navy Agniveer 01/2027 & 02/2027 Recruitment: Complete Educational Qualification Criteria
Agniveer Apprentice Bharti 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

Agniveer Apprentice Bharti 2026: नौसेना मुख्यालय, नई दिल्ली ने अग्निवीर (अप्रेंटिस) भर्ती 01/2027 और 02/2027 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें सिर्फ अविवाहित भारतीय पुरुष आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती INET 2/2026 परीक्षा के जरिए होगी। उम्मीदवार 5 जून 2026 से 29 जून 2026 तक joinindiannavy.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos

नोट करें संभावित तारीख

भर्ती संभावित तारीख
अग्निवीर चरण I (INET 2/2026) आवेदन विंडो 5 जून 2026 से 29 जून 2026
सुधार विंडो 6 जुलाई 2026
प्रथम चरण INET परीक्षा अगस्त 2026
INET परिणाम घोषणा अगस्त 2026 अंत / सितंबर 2026 प्रारंभ
अग्निवीर (शिक्षार्थी) 01/2027 - शॉर्टलिस्टिंग व कॉल लेटर सितंबर 2026
अग्निवीर (शिक्षार्थी) 01/2027 - दूसरा चरण अक्तूबर 2026
चिल्का में इंडक्शन (01/2027 बैच) दिसंबर 2026
अग्निवीर (शिक्षार्थी) 02/2027 - शॉर्टलिस्टिंग व कॉल लेटर फरवरी 2027
अग्निवीर (शिक्षार्थी) 02/2027 - दूसरा चरण मार्च 2027
चिल्का में इंडक्शन (02/2027 बैच) मई 2027

आवेदन के लिए योग्यता की शर्तें?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास AICTE से मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से 3 साल का डिप्लोमा भी होना चाहिए, जिसमें भी कम से कम 50% अंक हों।

इंजीनियरिंग स्ट्रीम के लिए उम्मीदवार ने मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल, मरीन इंजीनियरिंग, प्रोडक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकाट्रॉनिक्स, मेटलर्जी, इंस्ट्रूमेंटेशन या इसी तरह के तकनीकी विषयों में डिप्लोमा किया होना चाहिए। इलेक्ट्रिकल स्ट्रीम के लिए उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन, इंस्ट्रूमेंटेशन या इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग जैसे विषयों में डिप्लोमा होना चाहिए।


आयु सीमा: अग्निवीर (शिक्षार्थी) 01/2027 बैच के लिए उम्मीदवारों की जन्म तिथि 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच होनी चाहिए। वहीं, 02/2027 बैच के लिए उम्मीदवारों की जन्म तिथि 1 मई 2005 से 31 अक्तूबर 2009 के बीच तय की गई है। यह आयु सीमा दोनों बैचों के लिए लागू होगी और केवल योग्य उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन

वर्ष अनुकूलित पैकेज (मासिक) हाथ में (70%) कोष निधि में योगदान (30%) भारत सरकार का योगदान
प्रथम वर्ष 30,000 21,000 9,000 9,000
द्वितीय वर्ष 33,000 23,100 9,900 9,900
तृतीय वर्ष 36,500 25,550 10,950 10,950
चौथा वर्ष 40,000 28,000 12,000 12,000
कुल सेवा निधि - - 5.02 लाख 5.02 लाख
विज्ञापन

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में भारतीय नौसेना प्रवेश परीक्षा (INET 2/2026) के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस चरण में शारीरिक फिटनेस परीक्षण (PFT), द्वितीय चरण की लिखित परीक्षा, और भर्ती चिकित्सा परीक्षा शामिल होगी। इसके बाद राज्यवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अंतिम चरण में चयनित उम्मीदवारों की आईएनएस चिल्का में अंतिम चिकित्सा औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed