SECR Vacancy: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 1079 पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास करें आवेदन; जानें जरूरी डिटेल
SECR Nagpur Apprentice Recruitment: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 1079 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें 10वीं और ITI पास उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SECR Nagpur Apprentice Vacancy: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR), नागपुर डिवीजन और मोतीबाग वर्कशॉप ने 2026-27 सत्र के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें कुल 1079 पद हैं। इसके लिए 10वीं पास और ITI किए हुए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
10वीं और आईटीआई पास करें आवेदन
उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है और उसमें कम से कम 50% अंक होने चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए, जो NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त हो।
आवेदन करते समय 10वीं और ITI के अंक सही-सही भरना जरूरी है। अगर जानकारी गलत या अधूरी होगी तो आवेदन रद्द हो सकता है। इसके अलावा कोई भी अतिरिक्त या ऊँची योग्यता नहीं भरनी चाहिए।
क्या है आयु सीमा की शर्तें?
| समुदाय | जन्म तिथि (के बीच) |
|---|---|
| अनारक्षित (UR) | 19.05.2002 से 19.05.2011 तक |
| ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) | 19.05.1999 से 19.05.2011 तक |
| एससी / एसटी | 19.05.1997 से 19.05.2011 तक |
| पूर्व सैनिक | 19.05.1992 से 19.05.2011 तक |
चयन प्रणाली (Selection Process)
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह मेरिट लिस्ट 10वीं के अंकों (कम से कम 50% जरूरी) और संबंधित ट्रेड में ITI के अंकों को मिलाकर तैयार की जाएगी।
अगर किसी बोर्ड में ग्रेड दिए गए हैं, तो उन्हें अंकों में बदलकर औसत निकाला जाएगा और उसी के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी।
टाई-ब्रेक के नियम
अगर दो उम्मीदवारों के अंक बराबर आते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को पहले मौका दिया जाएगा। अगर उम्र भी समान हो, तो जिसने 10वीं की परीक्षा पहले पास की होगी, उसे प्राथमिकता दी जाएगी।
दस्तावेज सत्यापन के लिए जरूरी
- 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र (मूल)
- ITI का NTC या NCVT/SCVT प्रमाण पत्र
- SC/ST/OBC/EWS/PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पूर्व सैनिक या उनके बच्चों का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र
- मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट (निर्धारित प्रारूप में)
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब “Apprentice Recruitment 2026-27” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें और अपनी बेसिक जानकारी भरें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके पूरा आवेदन फॉर्म भरें।
- 10वीं और ITI से जुड़ी सही जानकारी दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- फॉर्म को अच्छे से जांचकर सबमिट करें।