SSC CHT Result 2026: एसएससी सीएचटी पेपर-2 का रिजल्ट घोषित; 1,722 उम्मीदवार CRPF फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित
SSC CHT Paper 2 Result: कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2025 के पेपर-2 का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम के आधार पर 1,722 अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया के तहत CRPF के PET/PST चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CHT Paper 2 Result OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक (CHT) पेपर-2 परीक्षा 2025 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम में उन अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं, जिन्होंने चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्यता हासिल की है।
एसएससी के अनुसार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में सब-इंस्पेक्टर (हिंदी अनुवादक) पद के लिए 1,722 उम्मीदवारों को पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) और पीएसटी (शारीरिक मानक परीक्षा) के लिए अस्थायी रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब केवल इन्हीं उम्मीदवारों को आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा, जबकि अन्य अभ्यर्थी इस पद की चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।
देखें श्रेणीवार कट-ऑफ और चयनित उम्मीदवारों की संख्या
| श्रेणी | कट-ऑफ अंक | चयनित उम्मीदवार |
|---|---|---|
| EWS | 50 | 346 |
| एससी | 40 | 343 |
| एसटी | 40 | 136 |
| ओबीसी | 50 | 588 |
| अनारक्षित | 60 | 309 |
| कुल | - | 1,722 |
पेपर-2 के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक निर्धारित
संयुक्त हिंदी अनुवादक (CHT) परीक्षा 2025 के पेपर-1 का परिणाम 4 नवंबर 2025 को घोषित किया गया था। इस परीक्षा में सफल रहे कुल 3,642 उम्मीदवारों को पेपर-2 में शामिल होने का मौका मिला। इसके बाद पेपर-2 की परीक्षा 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई, जिसमें योग्य उम्मीदवारों ने भाग लिया।
आयोग ने पेपर-2 में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित किए हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 30 प्रतिशत, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 25 प्रतिशत तथा अन्य सभी श्रेणियों के लिए 20 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। वहीं, जिन उम्मीदवारों ने आवेदन के दौरान सीआरपीएफ का विकल्प चुना था, उन्हें सब-इंस्पेक्टर (हिंदी अनुवादक) पद के लिए सीआरपीएफ द्वारा आयोजित पीईटी/पीएसटी परीक्षा में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
PwBD उम्मीदवारों के लिए क्या हैं नियम?
आयोग के अनुसार, सीआरपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (हिंदी अनुवादक) का पद दिव्यांगजन (PwBD) उम्मीदवारों के लिए उपयुक्त नहीं माना गया है। इसलिए जिन PwBD उम्मीदवारों ने इस पद का विकल्प चुना था और पेपर-II में शामिल हुए थे, उन्हें पीईटी/पीएसटी के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया है। सीआरपीएफ पद और अन्य सभी पदों का अंतिम परिणाम पीईटी/पीएसटी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया जाएगा।
पद वरीयता और अंक कब जारी होंगे?
पीईटी/पीएसटी का कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर जल्द जारी किया जाएगा। इसके अलावा, अंतिम परिणाम से पहले उम्मीदवारों से पद वरीयता (Option-cum-Preference) मांगी जाएगी। निर्धारित समय में वरीयता नहीं भरने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन में शामिल नहीं किया जाएगा। परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों के अंक अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
SSC CHT Paper 2 Result 2026: ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "SSC CHT Paper 2 Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट की PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- PDF डाउनलोड करें और Ctrl + F दबाकर अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।
- यदि आपका नाम/रोल नंबर सूची में है, तो आप अगले चरण के लिए योग्य हैं।