सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Accident Tractor overturns after colliding with two dumpers laborer died and two others injured

Kanpur Dehat Accident: दो डंपरों से टकराकर पलटा ट्रैक्टर, मजदूर की दबकर मौत और दो घायल, CHC में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 05 Jun 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur Dehat News: भोगनीपुर में ईंट भट्ठे के ट्रैक्टर की दो डंपरों से टक्कर हो गई, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Kanpur Dehat Accident Tractor overturns after colliding with two dumpers laborer died and two others injured
Kanpur Dehat Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर देहात में भोगनीपुर थाना क्षेत्र के छतेनी गांव के पास झांसी-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह ईंट उतारकर भट्ठे पर लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दो डंपरों से टकराने के बाद खड्ड में पलट गया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

Trending Videos

भट्ठे की ओर जा रहा ट्रैक्टर छतेनी गांव के पास तेज रफ्तार के कारण पहले एक डंपर से टकराया और डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गया। वहां कानपुर की ओर से आ रहे दूसरे डंपर से टकराने के बाद खड्ड में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र के घोड़ा मोहाल निवासी कुसमा (17) की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं, हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र के पथनौड़ी निवासी जीतू (13) पुत्र मुकुंदी और मूसानगर निवासी राकेश घायल हो गए। दोनों घायलों को देवीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर यातायात क्षेत्राधिकारी संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed